TV Shows with Sachin Shroff & Biography : जानिए ‘तारक मेहता’ सचिन श्रॉफ के बारे में : Movies, TV सीरियल, पर्सनल लाइफ और भी बहुत कुछ

Akash Kumar Tripathi Avatar
Sachin Shroff

Sachin Shroff Biography : ऐसा कौन होगा जो तारक मेहता नहीं देखा होगा। भारत का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा हर उम्र के लोगों का फेवरेट है। और इस सुपरहिट शो में तारक मेहता का किरदार Sachin Shroff निभाते हैं।

Sachin Shroff एक Businessman होने के साथ- साथ बहुत बड़े TV Personality भी हैं। इसलिए आज के आर्टिकल में हम sachin shroff net worth, wife, biography और उनसे जुड़े सभी पहलु को विस्तार से समझेंगे।

43 साल की उम्र में सचिन श्रॉफ ने की थी शादी

25 February 2023 यानी लगभग 2 साल पहले सचिन श्रॉफ ने दूसरी शादी कर ली थी। सचिन ने Chandni Kothi नाम की लड़की से शादी की है। Chandni पेशे से Event Planner और interior designer का काम करती हैं। सचिन की पहली शादी एक्ट्रेस जूही परमार से हुई थी। जूही से अलग होने के बाद सचिन ने दोबारा शादी की थी। जूही और सचिन की शादी 15 फरवरी, 2009 को जयपुर में शादी हुई थी। दोनों को 27 जनवरी, 2013 को बेटी भी हुई। बेटी का नाम समायरा है।

Sachin Shroff की Movies

सचिन TV के बादशाह तो हैं ही लेकिन उन्होंने कुछ मूवीज में भी काम किया है। साल 2022 में एक मूवी आई थी Dasvi जिसमे अभिषेक बच्चन और यामी गौतम ने अहम् भूमिका निभाई थी। इस मूवी की रेटिंग भी अच्छी है। Dasvi के अलावा साल 2022 में ही एक और मूवी आई थी जिसका नाम था Double XL. फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में थी। फिल्म को 3.9 रेटिंग मिली हुई है।

सचिन श्रॉफ की टीवी सीरियल लिस्ट

सचिन ने एक या दो नहीं बल्कि कई TV सीरियल में काम किया है। कई ऐसे भी सीरियल हैं जिनकी रेटिंग टॉप पर है। साल 2015 – 2017 में Santoshi Maa सीरियल आता था। इस सीरियल में सचिन मुख्य भूमिका में थे। साल 2005 – 2007 में Sinndoor Tere Naam Ka का सुपरहिट सीरियल आता था। सचिन ने इस सीरियल में मुख्य किरदार निभाया था।

कई प्रमुख TV सीरियल में काम कर चुके हैं सचिन

Naaginn, Forever Yours, Pati Patni Aur Woh, Saat Phere – Saloni Ka Safar, Rishton Ke Bhanwar Mein Uljhi Niyati, Paramavatar Shri Krishna, Baal Krishna, Har Ghar Kuch Kehta Hai, Rakt Sambandh, Balika Vadhu, Thoda Hai Bas Thode Ki Zaroorat Hai, Anudamini, Banoo Main Teri Dulhann, Vaidehi, Ganesh Leela, Dil Ki Nazar Se Khoobsurat, Ek Thhi Naayka, Shri Krishnaleela, Bharatvarsh, Bhakton Ki Bhakti Mein Shakti, Tumhari Paakhi, Shagun, Waqt Batayega Kaun Apna Kaun Paraya, Tumhara Ansh Hoon, Kammal, Grihasti जैसे कई बड़े और सुपरहिट TV सीरियल में सचिन में प्रमुख किरदार निभाया है।

ये भी पढ़िए:  पीयूष जोशी: उम्र, ऊंचाई, नेटवर्थ और गेमिंग में उनका सफर – मिलिए सौरव जोशी के छोटे भाई से !

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव

सचिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अपने जीवन से जुड़ा सभी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। जब उन्होंने दूसरी शादी की थी तो उसकी भी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ही दी थी। उन्होंने अपने शादी की बहुत सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी। सचिन के इंस्टाग्राम पर 613K followers हैं।

सचिन के पास फिल्मो, TV सीरियल्स को छोड़कर और भी है कमाई का जरिया

फिल्मों और TV सीरियल्स से सचिन अच्छी कमाई तो करते ही हैं। लेकिन इसके अलावा भी सचिन ने कमाने के कई जरिए खोल रखें हैं। सचिन हर तरीके के एक्टिंग से जुडी चीजों में अपनी भूमिका निभाते हैं। कुछ समय पहले आई सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम में भी वो नजर आए थे। आश्रम में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मतलब फिल्मों और TV सीरियल्स के अलावा वेब सीरीज जैसी नई इंडस्ट्री में भी सचिन पीछे नहीं हैं।

ये भी पढ़िए:  Abhishek Malhan Net Worth

सचिन इन सभी चीजों के साथ – साथ एंकर और डांसर भी हैं। वो एंकरिंग और डांसिंग का काम पेशेवर तरीके से करते हैं।

बिजनेसमैन भी हैं सचिन

फिल्म, TV सीरियल्स और वेब सीरीज तो आर्ट ( कला ) से जुडी चीज हो गई। इन चीजों में सचिन के पास तो महारथ हासिल है। इन चीजों के साथ सचिन एक Real Estate company के मालिक भी हैं। सचिन एक software company भी चलते हैं। Real Estate और Software Company के अलावा सचिन एक Gelato shop के भी मालिक हैं। सचिन की Comfort Realty Pvt Ltd काफी बड़ी और सफल कंपनी है।

सचिन 2005 से बिज़नेस के फिल्ड में हैं। उन्हें कई बार लॉस भी उठाना पड़ा। सचिन की कुछ कंपनियां बंद भी हो गई। लेकिन वो हिम्मत नहीं हारे। आज वो बिज़नेस के बदौलत अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

5 Faqs

Q. सचिन श्रॉफ की उम्र कितनी है ?

Ans. 17 December 1979 को सचिन पैदा हुए थे। उनके DOB के मुताबिक वो 45 साल के हो चुके हैं।

Q. कितनी है नेटवर्थ ?

Ans. एक्टिंग के साथ- साथ सचिन का अपना बिज़नेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ उनकी कुल संपत्ति 23 मिलियन डॉलर के आस- पास है। यानि भारतीय रुपये में लगभग 190.9 करोड़ है।

ये भी पढ़िए: Vikrant Massey Net Worth

Q. कितनी फीस चार्ज करते हैं सचिन ?

Ans. सचिन किसी सीरियल के 1 एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करते हैं।

Q. सचिन के कितने बच्चे हैं ?

Ans. सचिन को पहली बीवी से एक बेटी हुई थी जिसका नाम समायरा है।

Ankit Kumar Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest posts
  • Rohit Khatri
  • soniya singh khatri
  • international business
  • Anish Singh Thakur
Search