Soniya Singh Khatri Biography : ये दौर Influencers का है। Influencers का आज की सोसाइटी पर बहुत बड़ा इम्पैक्ट है। अगर आप फिटनेस की दुनिया से जरा सा भी ताल्लुक रखते हैं तो फिटनेस मॉडल सोनिया सिंह खत्री को जरूर जानते होंगे। सोनिया अपने फिटनेस की वजह से काफी ज्यादा सुर्ख़ियों में रहती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम Soniya के Biography से लेकर उनके उम्र, कद और पर्सनल लाइफ सब कुछ के विषय में विस्तार से समझेंगे।
कौन हैं Soniya Singh Khatri ?
फिटनेस की दुनिया में दबदबा रखने वाली सोनिया का जन्म दिल्ली में हुआ था। फिटनेस इन्फ्लुएंसर होने के साथ -साथ सोनिया Youtuber और मॉडल भी हैं। आज उनकी फिटनेस को देखकर नए लोग उनसे मोटीवेट हो रहे हैं। बहुत सी लड़कियां उनकी तरह फिट होना चाहती हैं। सोनिया समय -समय पर फिटनेस टिप्स भी देती रहती हैं।

कैसे हुई फिटनेस मॉडलिंग की शुरुआत ?
सोनिया बचपन से ही फिटनेस और स्पोर्ट्स में एक्टिव थी। पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टिक – टॉक से की थी। टिक -टॉक पर वो डांस वगैरह नहीं करती थी। वहां भी वो फिटनेस कंटेंट पर फोकस कर रही थी। वहां भी उनकी अच्छी पकड़ बन चुकी थी। पर भारत में जब टिक – टॉक बैन हुआ तो वो इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गई। आज उनके इंस्टाग्राम पर 2.3 M फॉलोवर हैं।
Soniya Singh Instagram पर रहती हैं ज्यादा एक्टिव
पर इंस्टा पर वो अच्छे से एक्टिव रहती हैं। वो कितना एक्टिव हैं इसका अंदाजा उनके पोस्ट से लगाया जा सकता है। वो हमेशा इंस्टा स्टोरी लगाती रहती हैं। उन्होंने 1323 पोस्ट किया है। उनके एक्टिवनेस और फॉलोवर्स को देखकर बड़े -बड़े ब्रांड उनके साथ कोलैब कर रहे हैं।
कितनी होती है कमाई ?
सोनिया की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सोशल मीडिया है। सोनिया fitgirl नाम का एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। उनके यूट्यूब पर 277K subscribers हैं। यूट्यूब के अलावा वो सबसे ज्यादा एक्टिव इंस्टाग्राम पर रहती हैं। उनके पति भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने पति के साथ “Rohit Soniya Vlogs” पर भी अच्छे तरीके से एक्टिव रहती हैं। उनके इस चैनल पर 763K subscribers हैं।
ये भी पढ़िए: पीयूष जोशी: उम्र, ऊंचाई, नेटवर्थ और गेमिंग में उनका सफर – मिलिए सौरव जोशी के छोटे भाई से !
सोनिया के कमाई की बात करें तो ये Youtube चैनल्स और इंस्टाग्राम पर एड्स प्रमोशन और ब्रांड कोलैबोरेशन कर के 5 – 10 लाख रूपए महीने का कमाती हैं। इनकी कमाई का बिल्कुल ठीक डाटा उपलब्ध नहीं है। इनकी कमाई कम या ज्यादा भी हो सकती है।
शादी के बाद चर्चा में आई
सोनिया सिंह खत्री अपनी शादी के बाद और ज्यादा मशहूर हो गई। क्योंकि सोनिया के पति बहुत बड़े फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं। वो भी यूट्यूबर हैं और सोशल मीडिया पर अच्छे से एक्टिव रहते हैं। सोनिया ने करीब 3 साल पहले शादी की थी।
ये भी पढ़िए: Anish Singh Thakur Biography: Net Worth, Age, Wife, और उनकी सफलता की कहानी
4 मार्च 2022 को सोनिया और रोहित ने शादी की थी। रोहित की फॉलोविंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके अपने यूट्यूब पर 5.1M Subscribers हैं। आज की तारीख़ में दोनों सोशल मीडिया पर फिटनेस कपल के रूप में विख्यात हो चुके हैं। दोनों के फिटनेस टिप्स और ट्रेनिंग खूब वायरल होते हैं।
Soniya Singh Khatri से जुड़े विवाद
अक्सर ऐसा देखा गया है कि सभी बड़े प्रभावशाली लोग विवादों में रहते हैं। कोई ज्यादा रहता है कोई कम रहता है। पर विवादों से नाता हर पब्लिक फिगर का होता है। सोनिया के साथ ज्यादा विवाद तो नहीं जुड़े लेकिन कुछ लोग उनपर आरोप लगते हैं कि वो फिटनेस के नाम पर अपने अंग का प्रदर्शन करती हैं। इस आर्ग्युमेंट पर उनके चाहने वालों का तर्क होता है कि फिटनेस दिखाने के लिए बॉडी तो दिखानी ही पड़ती है।
सोनिया कहती हैं कि फिटनेस से सिर्फ शरीर अच्छा नहीं होता, शरीर के साथ- साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होता है। सोनिया अपने फिटनेस वीडिओ में अपने पति के साथ ट्रांसफॉर्मेशन और कपल वर्कआउट दिखाती रहती हैं। इससे लोग मोटीवेट होते रहते हैं।
5 Faqs
Q. Soniya Singh Khatri की उम्र कितनी है ?
Ans. सोनिया का जन्म 12 अगस्त 1995 को हुआ था। उनके DOB के मुताबिक वो 30 साल की हो चुकी हैं।
Q. सोनिया की Height कितनी है ?
Ans. सोनिया की Height 160 CM है।
Q. क्या सोनिया शाकाहारी हैं ?
Ans. नहीं, सोनिया सिंह Non-Vegetarian हैं।
Q. सोनिया की शादी कब हुई थी ?
Ans. सोनिया की शादी 4 मार्च 2022 को हुई थी।
Q. सोनिया के पति का क्या नाम है ?
Ans. सोनिया के पति का नाम रोहित खत्री है, जो बहुत बड़े फिटनेस एक्सपर्ट्स हैं।
Leave a Reply